*कोतवाली नगर |हुड़दंग और शांति व्यवस्था भंग करने पर कोतवाली नगर पुलिस ने 08 व्यक्तियों को किया दबोचा पुरोहित मोड़, हरकी पैड़ी क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा एवं गाली-गलौज की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

हरिद्वार | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में चौकी प्रभारी हरकी पैड़ी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान पुरोहित मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां 08 व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं लड़ाई-झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू थे। पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन व्यक्ति और अधिक उत्तेजित होकर आमादा फसाद हो गए । स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संज्ञेय अपराध की आशंका के दृष्टिगत सभी 08 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत हिरासत में लिया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*
(1) प्रकाश चंद रिवाली उम्र 55 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार
,(2) हर्षित गढ़कोटी उम्र 25 वर्ष पुत्र विद्याधर गढ़कोटी निवासी राम गिरि की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार
,(3) केशव दत्त वाली उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार जनपद हरिद्वार
,(4)खेमेश रिवाली उम्र 31 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम रिवाली निवासी इस शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार,
(5) योगेश रिवाली उम्र 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र रिवाली निवासी उपरोक्त
,(6) राजू गढ़कोटी उम्र 31 वर्ष पुत्र अंबादत गढ़कोटी निवासी रामगिरी की हवेली कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार ,
(7) नितिन रिवाली उम्र 38 वर्ष पुत्र प्रकाश चंद्र रिवाली निवासी शिवदयाल गिरी की हवेली बड़ा बाजार हरिद्वार
,(8) राजू भट्ट उम्र 28 वर्ष पुत्र जय दत्त निवासी पीपल वाली हवेली बड़ा बाजार कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार को अन्तर्गत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *