बद्रीनाथ | अमेठी (उत्तर प्रदेश) निवासी सुनीता मिश्रा अपने परिवार के साथ बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंची थीं। इसी दौरान मंदिर परिसर में उनका पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें ₹8,000 की नकदी एवं एक मोबाइल फोन रखा हुआ था । ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल दिवाकर सती ने तत्परता एवं ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित बरामद कर सुनीता मिश्रा के सुपुर्द किया । अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर सुनीता मिश्रा एवं उनके परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
दर्शन करने आई श्रद्धालु के चेहरे पर लौटी मुस्कान, बद्रीनाथ पुलिस ने नकदी व मोबाइल से भरा खोया पर्स लौटाया |













Leave a Reply