बद्रीनाथ | मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी मृत्युंजय पुत्र विजेंद्र का iPhone 15 बद्रीनाथ धाम में कहीं गुम हो गया। अपना कीमती मोबाइल खोने से परेशान मृत्युंजय ने बद्रीनाथ पुलिस से मदद की गुहार लगाई । शिकायत मिलते ही हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला एवं हेड कांस्टेबल दिवाकर पीटी ने बिना देर किए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और अपनी सूझबूझ व तत्परता से महज 30 मिनट के भीतर खोया हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला । अपना कीमती मोबाइल इतनी जल्दी वापस पाकर मृत्युंजय के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने बद्रीनाथ पुलिस की तत्परता और पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
बद्रीनाथ पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग, 30 मिनट में खोज निकाला तीर्थयात्री का खोया iPhone 15 |













Leave a Reply