बद्रीनाथ धाम में आग के सामने डटीं महिला फायर कर्मी, साहस और सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा |

चमोली | कर्तव्य के प्रति सजगता, साहस और सूझबूझ की मिसाल पेश करते हुए बद्रीनाथ धाम में मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मियों ने आग लगने की घटना पर त्वरित कार्रवाई कर एक बड़े हादसे की आशंका को टाल दिया । बद्रीनाथ धाम में पुलिस कंट्रोल रूम के पास स्थित बामणी गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर ड्यूटी पर तैनात महिला फायर कर्मी एफएम रश्मि* एवं सुदाक्षी बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं, और फायर उपकरणों की सहायता से पूरी तत्परता एवं साहस के साथ आग पर काबू पाने में जुट गईं।

महिला फायर कर्मियों द्वारा आपात स्थिति में दिखाई गई तत्परता, सूझबूझ और साहस के चलते आग पर समय रहते पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उनकी त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली। महिला फायर कर्मियों की इस मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने सराहना करते हुए उनके साहस की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *