SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के सख़्त निर्देश, सुरक्षित हो त्यौहार दीपावली पर्व एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फायर पुलिस द्वारा पटाखा फैक्ट्रियों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

रुड़की | आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं प्रभावी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के आदेशानुसार अग्निशमन अधिकारी रुड़की वंश नारायण यादव जी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा रुड़की क्षेत्र में स्थित विभिन्न पटाखा फैक्ट्रियों एवं इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फैक्ट्रियों में स्थापित अग्निशमन व्यवस्थाओं एवं उपकरणों का भौतिक परीक्षण किया गया। टीम द्वारा फायर पंप, हाइड्रेंट सिस्टम, अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher), होज रील, होज पाइप सहित अन्य अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई । इसके अतिरिक्त फैक्ट्री परिसर में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, आपातकालीन निकास मार्ग, ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा अग्निशमन वाहनों के आवागमन हेतु उपलब्ध मार्गों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया । इस दौरान फैक्ट्री संचालकों एवं संबंधित कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा सभी अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील एवं उपयोग के लिए तैयार रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रभावी अग्निशमन एवं बचाव कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों के निर्माण एवं भंडारण से संबंधित इकाइयों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *