पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है ।
*कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्र में 06 युवक गिरफ्तार*
जीआईसी रोड स्थित शनि मंदिर के पास आए दिन लड़ाई-झगड़े एवं अराजकता की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं । विगत दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त कर रही थी । इस दौरान शनि मंदिर के पास दीपक सिंह धामी, उमेश धामी, महेश धामी, युवराज धामी, विशाल धामी एवं दिपांशु धामी कुल 06 युवक लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाते हुए पाए गए । पुलिस टीम द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करते हुए हंगामा जारी रखा गया। जिस पर अपर उपनिरीक्षक भुवन राम आर्या मय पुलिस टीम द्वारा सभी 06 युवकों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई ।
*थाना बलुवाकोट क्षेत्र में 01 व्यक्ति हिरासत में*
वहीं थाना बलुवाकोट क्षेत्र में लोकेश दरियाल द्वारा हल्ला-गुल्ला कर उत्पात मचाया जा रहा था तथा पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की जा रही थी। जिस पर हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।















Leave a Reply