थाना जाजरदेवल पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार सरेआम उत्पात मचाने वाले को 07 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत शान्ति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने, अवैध शराब तस्करी करने वालों व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में विगत दिवस थाना जाजरदेवल क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में उ0नि0 आनन्द गिरी द्वारा गणेश सिंह कोटिया को धारा 170/126/135/135(3) बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी । साथ ही अपर उ0नि0 मनोज कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त ललित मोहन भट्ट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त व्यक्ति के विरूद्ध न्यायालय में धारा 125(2)/353(4)/352 बीएनएस के तहत वाद विचाराधीन है । न्यायालय से गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया गया था । वहीं दूसरी ओर कोतवाली धारचुला के एसएचओ श्री ए0के0 सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा धारचुला क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 6 लोगों क्रमशः विक्रम सिंह, अजय कुमार, दीपक सिंह, वीरेन्द्र सिंह, खुशाल सिंह, मदन सिंह को 81 पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *