पिथौरागढ़ पुलिस एवं न्यायिक विभाग की संयुक्त पहल, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ कम्पना की अध्यक्षता में सरस्वती विद्या मन्दिर, पिथौरागढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में पिथौरागढ़ पुलिस की एएचटीयू टीम के अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल रणवीर कम्बोज सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/पीएलए के प्रतिनिधियों द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, POCSO अधिनियम-2012, लैंगिक अपराधों से बचाव एवं सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई । बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने तथा समय पर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया ।

बच्चों की सुरक्षा, हम सबकी जिम्मेदारी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *