थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा ड्रिंक एण्ड ड्राइव में चालक गिरफ्तार, वाहन सीज शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले को कोतवाली झूलाघाट पुलिस ने लिया हिरासत में |

पिथौरागढ़ | जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत शान्ति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।

इसी क्रम में विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की गयी –
🔹थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम अ0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, का0 कैपाश सुमन टम्टा, का0 सलीम अहमद,का0 पंकज पंगरिया द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक प्रताप राम को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
🔹कोतवाली झूलाघाट क्षेत्र के ग्राम गौरीहाट में हीरा सिंह द्वारा पड़ोस के लोगों को शराब पीकर गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था पुलिस के समझाने पर भी नही मान रहा था बल्कि और अधिक उग्र हो रहा था । एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *