पिथौरागढ़ | कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत निवासी कैलाश राम द्वारा अपने मोबाइल खोने की सूचना दर्ज कराई गई थी । प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र जोशी व टैक्निकल टीम से का श्रवण कुमार द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की डिटेल अपलोड कर सतत निगरानी रखी गई | जिसके फलस्वरूप मोबाइल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा मोबाइल को शिकायतकर्ता के सुपुर्द किया गया । जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में मोबाइल की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके ।
CEIR की मदद से मिला खोया हुआ मोबाइल, गंगोलीहाट पुलिस की सराहनीय पहल |
















Leave a Reply