पिथौरागढ़ | जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर चालक संदीप चंद को हिरासत में लिया गया तथा वाहन को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई ।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्ती, चालक हिरासत में; वाहन सीज वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जाजरदेवल पुलिस ने की कार्रवाई |
















Leave a Reply