पिथौरागढ़ | जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है ।
इसी क्रम में विगत देर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाकर निम्न कार्रवाई की गयी –
1-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा होटल ढाबे चैकिंग के दौरान कस्बा डीडीहाट स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक मनोज सिंह निवासी डीडीहाट को हिरासत में लेकर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
2. थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में अ0उ0नि0 संतोष प्रसाद रोडियाल मय पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक बहादुर सिंह निवासी बरमेट थल को गिरफ्तार, कर वाहन सीज किया गया ।
3-एसएचओ कोतवाली जौलजीबी हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 महेश पन्त मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान वाहन चालक अनिल सिंह निवासी घिघरानी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया । जिसे पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
















Leave a Reply