पिथौरागढ़ | मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान फायर स्टेशन प्रभारी LFM नारायण सिंह मेहरा के नेतृत्व में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद पाए गए। महोदय द्वारा स्टेशन की समस्त ड्यूटियों का बारीकी से अवलोकन किया गया । इस दौरान जनपद में नवागंतुक अग्निशमन द्वितीय अधिकारी FSSO सीमा रावत FSSO अजय भंडारी को अपने 02 माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण काल में विभागीय कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं दायित्वों को गंभीरता से आत्मसात करने हेतु निर्देशित किया गया तथा अपेक्षा की गई कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करेंगे । तत्पश्चात द्वारा कर्मचारी बैरक, वाहन गैरेज एवं संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया। FS कार्यालय, स्टोर एवं MT कार्यालय के समस्त राजकीय अभिलेखों का गहनतापूर्वक अवलोकन किया गया, समस्त अभिलेख अद्यावधिक एवं सुव्यवस्थित पाए गए । अपने संबोधन में महोदय ने समस्त स्टाफ को अनुशासित रहकर कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए एवं अग्निशमन तथा आपातकालीन सेवाओं के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए समस्त अग्निशमन एवं रेस्क्यू उपकरणों को हर समय तत्परता की स्थिति में रखने हेतु कड़े निर्देश दिए।
तदोपरांत द्वारा फायर स्टेशन इंचार्ज नारायण सिंह मेहरा एवं FSSO सीमा रावत FSSO अजय भंडारी के साथ मेडिकल कॉलेज चंडाक का संयुक्त फायर रिस्क निरीक्षण किया गया ।
















Leave a Reply