बेरीनाग पुलिस की तत्परता से हरियाणा के फरीदाबाद से गुमशुदा महिला सकुशल बरामद नालन्दा स्कूल, सेक्टर-8 फरीदाबाद से महिला को किया बरामद, नौकरी की तलाश में पहुंची थी हरियाणा |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासी गणेश लाल द्वारा अपनी पुत्री के गुमशुदा होने के संबंध में कोतवाली बेरीनाग में तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री जो अपनी ससुराल से मायके आई थी अपनी तीन पुत्रियों को छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया । उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा धारा 140(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर गुमशुदा महिला की तलाश तत्काल प्रारम्भ की गई । एसएचओ बेरीनाग श्री नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए सर्विलांस टीम की सहायता से गुमशुदा महिला को नालन्दा स्कूल, सेक्टर-8, फरीदाबाद (हरियाणा) से सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह, कांस्टेबल राजकुमार एवं कांस्टेबल गीता मेहता तथा सर्विलांस टीम से अपर उपनिरीक्षक हेम चन्द्र एवं कांस्टेबल कमल शामिल रहे । पूछताछ में महिला द्वारा बताया गया कि वह नौकरी की तलाश में बागेश्वर निवासी अपने एक परिचित के पास हरियाणा पहुंच गई थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *