पिथौरागढ़ | धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत नगर क्षेत्र पिथौरागढ़ में सुगम यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा हेतु निम्न यातायात प्लान लागू रहेगा ।
🔹 विजडम तिराहे से नगर की ओर प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक भारी एवं कमर्शियल वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा ।
🔹 सिमलगैर बाजार में दोपहिया एवं चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें । रामलीला मैदान को भी पार्किंग हेतु उपलब्ध कराया गया है।
🔹 पटाखा बाजार आने वाले दोपहिया वाहन उपलब्धता के आधार पर देव सिंह मैदान में तथा चौपहिया वाहन देव सिंह पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
🔹 धारचूला एवं मुनस्यारी की ओर जाने वाले भारी वाहन विजडम तिराहा–टनकपुर तिराहा–एपीएस मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
अपील
समस्त वाहन चालकों एवं नगरवासियों से अनुरोध है कि निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पिथौरागढ़ पुलिस का सहयोग करें ।
आपकी सुरक्षित दीपावली, हमारी प्राथमिकता ।
















Leave a Reply