नशा तस्करों पर पिथौरागढ़ पुलिस का प्रहार 12.05 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ युवक गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीज |

पिथौरागढ़ | हेरोइन (स्मैक) तस्करी की श्रृंखला को तोड़ने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में विगत दिवस एसओजी एवं चौकी घाट, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घाट बैरियर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति भूपेन्द्र सिंह बिष्ट के कब्जे से 12.05 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी सीज कर लिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त* भूपेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी – बलधार, किमखोला, पिथौरागढ़ उम्र – 23 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त से गहन पूछताछ कर नशे के स्रोत, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में संलिप्तता पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

*जनपद पुलिस की अपील*
नशामुक्त समाज के निर्माण में पिथौरागढ़ पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आसपास चरस, स्मैक, हेरोइन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त या तस्करी से संबंधित गतिविधियां संचालित हो रही हों, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933, डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस इकाई को सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *