चमोली | मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दिन चमोली पुलिस ने जनसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जमीन पर उतारते हुए बेदनी बुग्याल,पातर नचौणियां में स्वच्छता अभियान चलाया । इन दिनों माँ नंदा की पावन जात यात्रा अपने कठिन और दुर्गम पड़ावों से गुजर रही है। हजारों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच हिमालय की खूबसूरत वादियों को स्वच्छ बनाए रखना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी को निभाते हुए पुलिस जवानों ने बुग्यालों में स्वयं सफाई अभियान चलाया और यात्रा मार्ग एवं आसपास बिखरे कूड़े को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया । ड्यूटी सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। चमोली पुलिस के जवानों ने अपने कार्य से यही संदेश दिया कि जिस हिमालय और प्रकृति की गोद में श्रद्धालु आस्था लेकर पहुंचते हैं, उसकी स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है | पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील की कि यात्रा के दौरान कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें । सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से चमोली पुलिस जनजागरूकता, स्वच्छता, सेवा एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है ।
बुग्यालों में खाकी ने उठाई स्वच्छता की जिम्मेदारी, नंदा जात यात्रा के बीच दिया ‘सेवा संकल्प’ का संदेश |















Leave a Reply