सीज वाहन चोरी कर फरार हुए 03 अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़े भीड़भाड़ का फायदा उठाकर सीजशुदा वाहनों को पार्किंग से चोरी कर ले गए थे अभियुक्त |

चमोली | चौकी पटियालधार के पास वाहन चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल संख्या DL14 SF 7657 एवं HR26FI551 को एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया था । दोनों वाहनों को चौकी पटियालधार के समीप स्थित पार्किंग में खड़ा किया गया था । इसी दौरान मौके पर अधिक भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वाहन चालक/स्वामी द्वारा सीज किए गए दोनों वाहनों को चोरी कर मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना चौकी पटियालधार के कानि0 सुनील चन्द्र द्वारा दी गई | जिस पर कोतवाली गोपेश्वर पर मु0अ0सं0 22/2026, धारा 303(2) बीएनएस* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश एवं चेकिंग अभियान चलाते हुए नजदीकी थाना/चौकियों को भी सूचना दी गई। तलाश के दौरान पुलिस टीम को अलकापुरी प्रतीक्षालय में तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठे मिले । पूछताछ में संदिग्धता पाए जाने पर तीनों को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई । पूछताछ के बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बुलेट वाहन बरामद कर लिए गए। प्रकरण में धारा 317(2) एवं 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है । अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. विक्की सरकार पुत्र श्री निपिन सरकार, निवासी 44 A72, न्यू सीमापुरी, थाना सीमापुरी, दिल्ली।
2. गोपाल पुत्र श्री कमलेश, निवासी मकान नं0 186, कॉलोनी दिलशाद, थाना सीमापुरी, ईस्ट दिल्ली।
3. आदित्य पुत्र श्री विनोद सिंह, निवासी सुखराड़ी, थाना 17/18, गुड़गांव, हरियाणा।

*बरामद वाहन*

DL14 SF 7657 — बुलेट मोटरसाइकिल
HR26FI551 — बुलेट मोटरसाइकिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *