रिपोर्ट – वंश शर्मा
गंगनहर | मुकदमा वादी विशाल पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार की लिखित सूचना बाबत अज्ञात अभि०गणों द्वारा जान मारने की नियत से वादी मुकदमा के ऊपर फायर करने के सम्बन्ध में कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0376/26 पंजीकृत किया गया । जनपद मे बढ रही आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी रूडकी के निकट पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमो का गठन कर क्षेत्र में रवाना किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस टीम द्ववारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए आरोपितों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभि0-01 साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को दिनांक 01.10.26 को हिरासत में लिया गया। जिसमें आरोपित के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । अभियोग में धारा 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी | पूछने पर अभि० द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.09.26 को दिन में विशाल और मेरे भाईयों के बीच मेले में हाथापाई हो गयी थी, जिसमें मेरे भाई को चोट भी आई थी, उसके द्वारा मेरे साथ भी गाली गलौच की गयी थी, उस दिन शाम को विशाल की गाडी सामने से आयी, सडक पर चाऊमीन का ढेला खडा होने के कारण उसकी गाडी धीरे हो गयी उस समय मेरे पास तमंचा भी था, जैसे ही विशाल मेरे सामने आया, मैने गुस्से में आकर उसे जान से मारने की नियत से गोली मार दी और वहां से फरार हो गया । आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में जांच की जा रही है जो भी घटना में संलिप्त होगा उसे सलाखों के पीछे भेजा जायेगा ।
*बरामदगी*
01 अदद तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस
*आरोपित का नाम पता*
1. साहिब पुत्र दिलदारा निवासी पनियाला चन्दापुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार












Leave a Reply