छात्रसंघ चुनाव को लेकर चमोली पुलिस मुस्तैद, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी |

चमोली | जनपद चमोली के विभिन्न महाविद्यालयों में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है । लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस सुबह से ही पूरी तरह मुस्तैद है । कॉलेज परिसरों में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ मुख्य गेट, मतदान केंद्र, परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, विवाद या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो । छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह के बीच पुलिस द्वारा सभी से संयम, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही चुनावी प्रक्रिया से जुड़े नियमों का पालन करने तथा किसी भी तरह की अफवाह या विवाद का हिस्सा न बनने की अपील की गई है । चमोली पुलिस की स्पष्ट प्राथमिकता है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा बिना किसी भय, दबाव या व्यवधान के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो ।

उत्साह रहे, लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे—शांतिपूर्ण मतदान में पुलिस का सहयोग करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *