चमोली | कोतवाली चमोली से थाना पोखरी को सूचना प्राप्त हुई कि एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पोखरी पुलिस द्वारा तत्काल नाबालिग के संबंध में जानकारी जुटाई गई । जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग पोखरी क्षेत्र के एक गांव में मौजूद है । सूचना मिलते ही थाना पोखरी पुलिस टीम, चमोली से पहुंची पुलिस टीम के साथ संबंधित गांव की ओर रवाना हुई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया । आवश्यक कार्रवाई के उपरांत नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने चमोली पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।
परिजनों की चिंता हुई दूर, चमोली व पोखरी पुलिस ने तत्परता दिखाकर 17 वर्षीय नाबालिग को सकुशल खोज निकाला |
















Leave a Reply