कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आ रहे कांवड़ यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने सेवा का हाथ बढ़ाया ।

चमोली | कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आ रहे कांवड़ यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए फायर स्टेशन गोपेश्वर के जवानों ने सेवा का हाथ बढ़ाया । रास्ते में थके हुए कांवड़ यात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं व बुजुर्गों को फल, जूस और पानी वितरित कर जवानों ने उन्हें कुछ पल की राहत दी । किसी को पानी की जरूरत थी, तो किसी को थोड़ा आराम और अपनापन—जवानों ने हर जरूरत को समझते हुए मदद की । वर्दी सिर्फ ड्यूटी निभाने के लिए नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में किसी के काम आने का नाम भी है । यही सेवा, संवेदना और अपनापन चमोली पुलिस की पहचान है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *