पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से वरिष्ठ उ0नि0 हरीश सिंह, हे0 का0 मोहन, का0 नरेन्द्र मेहता द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त जीवन लाल निवासी सानिखेत बेरीनाग को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त के विरूद्ध धारा 354B/323/504/506 IPC के तहत न्यायालय में वाद चल रहा था । बार-बार सम्मन भेजने के बाद भी उक्त व्यक्ति कोर्ट में उपस्थित नही हो रहा था । न्यायालय द्वारा उसके विरूद्ध गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया । अभियुक्त को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया |
कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार |













Leave a Reply