पिथौरागढ़ | भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा में तैनात जवानों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कोतवाली जौलजीबी के प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा SSB कैम्प जग्यूड़ा में एक विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने SSB जवानों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। जवानों को फर्जी कॉल, निवेश संबंधी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक, OTP शेयरिंग, फर्जी KYC अपडेट एवं म्यूल अकाउंट जैसी साइबर गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया ।
सीमा के प्रहरी बने साइबर सुरक्षा के सजग प्रहरी, जौलजीबी पुलिस ने SSB जवानों को किया जागरूक |
















Leave a Reply