गंगोलीहाट पुलिस की बड़ी सफलता गंगोलीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को लेकर फरार युवक दिल्ली से दबोचा पुलिस व तकनीकी टीम की सटीक ट्रैकिंग के आगे नाकाम हुई आरोपी की हर चाल |

पिथौरागढ़ | थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। सूचना के आधार पर थाना गंगोलीहाट में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर बालिका की तलाश एवं मामले की जांच प्रारम्भ की गई । *थानाध्यक्ष गंगोलीहाट कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मौ. आकिल सिद्दीकी द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस की सहायता से लगातार विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस टीम अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली एवं हरियाणा तक पहुंची। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बुढेला गांव, विकासपुरी (दिल्ली) से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कई ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश करता रहा युवक, लेकिन पुलिस व तकनीकी टीम की पैनी नजरों से नहीं बच सका मामले में पुलिस द्वारा प्रकाश राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम भेंटीचर, पोस्ट चामाचौड़, कोतवाली बेरीनाग को हिरासत में लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है |बरामद नाबालिग बालिका को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *