ढाबे की आड़ में शराब परोसने वाले को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब के नशे में वाहन चलाने वाले को ट्रैफिक पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस विभिन्न थाना एवं पुलिस टीमों द्वारा देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 59 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा होटल ढाबों की चैकिंग की गयी । इस दौरान कोर्ट तिराहे के पास स्थित एक ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसने/ बेचने वाले ढाबा संचालक किशन राम निवासी रवाईकोट मल्ला, चम्पावत को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभयोग पंजीकृत किया गया  । प्रभारी निरीक्षक यातायात मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक हेमन्त जोशी को हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *