पिथौरागढ़ | जनपद पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में थाना नाचनी क्षेत्रान्तर्गत तीन लोगों डेविड सिंह, हेमन्त टोलिया, गिरीश सिंह द्वारा लड़ाई झगड़ा, गाली गलौच कर उत्पात मचाया हुआ था। एसओ नाचनी मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना उक्त तीनों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की गई । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाकर कुल 86 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी ।
शान्ति व्यवस्था भंग करने पर तीन लोगों को थाना नाचनी पुलिस ने हिरासत लेकर की कड़ी कानूनी कार्रवाई |
















Leave a Reply