पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु थाना थल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार बृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थाना थल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बटयूली क्षेत्र में उगाई गई अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर बृहद स्तर पर भांग की खेती विनष्टीकरण का अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 10 अलग – अलग लोगों के छोटे छोटे खेतों में भांग की खेती करनी पाई गई उक्त भांग की खेती को पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया । कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी ।
नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई थाना थल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट |
















Leave a Reply