पिथौरागढ़ |
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा माननीय न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन हेतु अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से उ0नि0 कमलेश चन्द्र जोशी मय टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्ट अन्तर्गत धारा 199ए एमवी एक्ट के अनुपालन में वारण्टी अभियुक्त हिमांशु जोशी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया । वहीं दूसरी ओर थाना जाजरदेवल से पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हे0 का0 जरनैल सिंह, म0 का0 तनुजा कुमारी द्वारा गैर जमानती वारंट के तहत वांछित उदिमा देवी को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध धारा 323/498ए/504 भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है । गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गैर जमानती वारंट के अनुपालन में पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई दो वारण्टी गिरफ्तार |
















Leave a Reply