पिथौरागढ़ | जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विगत दिवस जनपद पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई की गई—
*कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
एसएचओ बेरीनाग
नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 शान्ति प्रकाश, हे0 का0 मोहन सिंह, हे0 का0 राजकुमार, का0 चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक नीरज सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा बेरीनाग में एक व्यक्ति विक्रम सिंह नेगी शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट, गाली गलौच कर रहा है । पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उग्र हो रहा था । जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी ।
*थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा कार्रवाई-*
थानाध्यक्ष बलुवाकोट नीमा बोहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले कुल 94 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी ।
















Leave a Reply