श्रीनगर | श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान उमड़ रही भारी भीड़ के दृष्टिगत आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। मेले के दौरान मेला परिसर, प्रमुख आवागमन मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात संचालन की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। आमजन को जाम की स्थिति से बचाने तथा सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर यातायात पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए यातायात का सुचारू संचालन किया जा रहा है। साथ ही, मेला क्षेत्र में पुलिस टीमें सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं ।
बैकुंठ चतुर्दशी मेला: मेले की रौनक के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं पुलिस टीमें ।
















Leave a Reply