बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2026 की सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क बाहरी व्यक्तियों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान जारी ।

श्रीनगर | श्रीनगर गढ़वाल में दिनांक 23 नवम्बर से 02 दिसम्बर 2026 तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध **बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026** को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान मेला परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आवागमन को सुचारू रखा जा सके ।

*सुरक्षा तैयारियों के साथ विशेष सत्यापन अभियान जारी*

मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, फड़-फेरी एवं अस्थायी रूप से कार्य करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *