पौड़ी | जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं उनकी सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कोतवाली पौड़ी में पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2026, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित गुमशुदा 17 वर्षीय किशोर, निवासी नान्दलस्यूं, पौड़ी की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रयास किए गए। पुलिस के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप किशोर को सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए पौड़ी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही जारी 17 वर्षीय गुमशुदा किशोर को सकुशल बरामद कर किया परिजनों सुपुर्द ।
















Leave a Reply