पौड़ी | जनपद में पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) पौड़ी की टीम द्वारा महावीर सिंह कंडारी इंटर कॉलेज में True Friend Charitable Trust द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक बुराइयों एवं बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों, इसके कारणों, पहचान एवं बचाव के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, अनजान लिंक, ऑनलाइन गेमिंग, डिजिटल ठगी तथा सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के प्रति सचेत किया गया। विद्यार्थियों को अपनी गोपनीय जानकारी, OTP, पासवर्ड, बैंकिंग विवरण एवं निजी फोटो-वीडियो किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आने तथा नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्हें स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया ।
छात्र-छात्राओं को बताए अपराधों की पहचान, बचाव एवं सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी सतर्कता के उपाय ।
















Leave a Reply