गोपेश्वर | नशे के अवैध कारोबार में लिप्त तस्करों के मंसूबों पर चमोली पुलिस लगातार पानी फेर रही है। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.586 किलोग्राम अवैध चरस के साथ उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा रुमियन कार को भी सीज कर दिया गया है । पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष गोपेश्वर नवनीत भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पोखरी बैंड क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था । इसी दौरान सफेद रंग की संदिग्ध टोयोटा रुमियन कार संख्या UP37 AA 5480 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 1.586 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल दोनों वाहन सवारों को गिरफ्तार कर लिया।
*बद्रीनाथ में छह माह तक जुटाई चरस, हापुड़ में खपाने की थी तैयारी*
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन सिंह पिछले करीब छह माह से बद्रीनाथ क्षेत्र में एक आश्रम निर्माण संस्था से जुड़ा हुआ था तथा आश्रम की देखरेख करता था। इस दौरान उसने स्थानीय लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस खरीदकर एकत्रित की थी । इसके बाद उसने अपने साथी विकास शर्मा को हापुड़ से बुलाया। पूछताछ में सामने आया कि विकास पूर्व में भी एकत्रित की गई चरस को बेचने के लिए हापुड़ ले जा चुका था। दोनों कुछ दिन बद्रीनाथ में साथ रहे और कपाट बंद होने के बाद दिनांक 22 नवंबर को अपनी कार से हापुड़ के लिए रवाना हुए । पुलिस के अनुसार, दोनों मुख्य हाईवे के बजाय चोपता होते हुए लिंक मार्ग से निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पोखरी बैंड पर चल रही पुलिस चेकिंग के दौरान चरस सहित पकड़े गए ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. विकास शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, निवासी ग्राम बाबूगढ़, माता मोहल्ला, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 35 वर्ष।
2. अर्जुन सिंह पुत्र सूरज पाल सिंह, निवासी 61 चक्र सेनेपुर, थाना बाबूगढ़, जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश), उम्र 40 वर्ष।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में *मु0अ0सं0 32/2026, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
















Leave a Reply