ओवरलोडिंग पर थराली पुलिस की सख्ती 01 वाहन सीज |

चमोली | जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चमोली पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी ग्वालदम क्षेत्रान्तर्गत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान *वाहन संख्या UK11TA2075 को चेकिंग हेतु रोका गया। उक्त वाहन में चालक प्रकाश राम निवासी ग्राम पार्था चमोली द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक कुल 16 सवारियां बैठाई गई थीं । जिनमें से 02 व्यक्ति वाहन के पीछे लटककर सफर कर रहे थे । जांच के दौरान वाहन स्वामी/चालक से वाहन के आवश्यक दस्तावेज आरसी एवं ड्राइविंग लाइसेंस जांच हेतु माँगे गए तो चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 179(1), 194(A), 39/192, 3/181 एवं 207 के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया । पहाड़ों में ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है, जो यात्रियों की जान को गंभीर खतरे में डालती है। वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाएं और किसी को भी वाहन से लटककर सफर न करने दें । चमोली पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग एवं सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *