बद्रीनाथ | कोतवाली बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत रडांग बैंड के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बद्रीनाथ से अपर उपनिरीक्षक मुकेश पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया । इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बद्रीनाथ सुनील पुरोहित द्वारा भी विशेष सहयोग करते हुए पुलिस के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी । पुलिस एवं नगर पंचायत के आपसी समन्वय और तत्परता से घायलों को बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया। जिससे घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार मिल सका ।
सड़क हादसे में घायलों के लिए मददगार बनी बद्रीनाथ पुलिस, तत्काल उपचार हेतु पहुँचाया अस्पताल |














Leave a Reply