चमोली | दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के चलते बाजारों में बढ़ती रौनक को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समुचित प्रबन्ध किए गए है | पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं | त्योहारी भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पैदल गश्त की जा रही है । वहीं, सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन चेकिंग के साथ होटल, ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने, शांति व्यवस्था भंग करने, अराजकता फैलाने अथवा किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी । चमोली पुलिस की अपील है कि त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें । किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
दीपावली में बजारों में रौनक छाईः पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, अराजक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई |














Leave a Reply