छोटी दीपावली एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद मुख्यालय स्थित रुद्रप्रयाग बाजार में मुस्तैद है फायर सर्विस की टीम |

रुद्रप्रयाग | एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी शंकर चन्द्र रमोला के नेतृत्व में फायर टेंडर एवं अग्निशमन उपकरणों के साथ बाजार में तैनात हैं अग्निशमन कार्मिक, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार । दीपावली पर्व के दौरान आगजनी की घटनाओं की सम्भावना एवं आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद रुद्रप्रयाग में अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है । इसी क्रम में छोटी दीपावली एवं दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जनपद मुख्यालय स्थित रुद्रप्रयाग बाजार में फायर सर्विस की टीम को तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी शंकर चन्द्र रमोला के नेतृत्व में अग्निशमन कार्मिक फायर टेंडर एवं आवश्यक अग्निशमन उपकरणों के साथ बाजार क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं । बाजार में आतिशबाजी एवं दीपावली की खरीदारी के चलते बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए फायर सर्विस की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की आगजनी अथवा अन्य आपातकालीन स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही की जा सके । फायर सर्विस की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में निरन्तर निगरानी रखी जा रही है। अग्निशमन विभाग का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सम्भावना को कम करना तथा आमजन एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है । रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील: दीपावली पर आतिशबाजी करते समय विशेष सावधानी बरतें । ज्वलनशील पदार्थों के आसपास पटाखे न जलाएं तथा आग लगने की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल फायर सर्विस एवं पुलिस को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *