रुद्रप्रयाग | फायर सर्विस की विभिन्न टीमों ने गुप्तकाशी, चोपता, मयाली एवं फाटा बाजार में आतिशबाजी की दुकानों का किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश । दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के आदेशों के अनुपालन में अग्निशमन अधिकारी रुद्रप्रयाग शंकर चन्द्र रमोला के नेतृत्व में फायर सर्विस की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों में संचालित आतिशबाजी की दुकानों का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया । इस दौरान गुप्तकाशी, चोपता, मयाली एवं फाटा बाजार में संचालित आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को आतिशबाजी का सुरक्षित भण्डारण एवं विक्रय सुनिश्चित करने, अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखने तथा दुकानों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबन्ध बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्यवाही करते हुए अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचित करने के सम्बन्ध में भी जागरुक किया गया ।
*रुद्रप्रयाग पुलिस की अपील:* दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं खुशहाल बनाने के लिए आतिशबाजी का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें तथा अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी नियमों का पालन अवश्य करें ।















Leave a Reply