कोटद्वार | श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2026 के उद्घाटन दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के प्रस्तावित मेला भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रात्रि के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अस्मिता ममगाईं एवं क्षेत्राधिकारी सदर दिव्येश उपाध्याय द्वारा मेला परिसर एवं माननीय मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा ड्यूटी, पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रीनगर बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2026 के उद्घाटन से पूर्व सुरक्षा के दृष्टिगत परखी गई सुरक्षा व्यवस्थाएं ।
















Leave a Reply