पौड़ी | जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई प्रभावी बनाने तथा माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त निर्देशों के क्रम में थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा थाना धुमाकोट में पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत 81 किलो 630 ग्राम गांजा तस्करी से संबंधित अभियोग में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों रोनित एवं विशाल, निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के विरुद्ध न्यायालय द्वारा बार-बार आदेशित किए जाने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने पर धारा 84 BNSS के अंतर्गत उद्घोषणा की कार्रवाई की गई । थाना प्रभारी धुमाकोट सुनील पंवार के नेतृत्व में धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के निवास स्थान मुरादाबाद पहुंचकर डुगडुगी बजवाते हुए सार्वजनिक रूप से मुनादी कराई गई तथा न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की से पूर्व की उद्घोषणा संबंधी नोटिस उनके निवास स्थान पर चस्पा कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। यदि इसके बावजूद भी फरार अभियुक्त निर्धारित अवधि में माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं तो नियमानुसार उनकी संपत्ति की कुर्की हेतु अग्रिम कार्रवाई की जाएगी ।
*नाम पता फरार अभियुक्त*
(1) रोनित पुत्र मैल्डो उर्फ सुनील निवासी आदर्श कॉलोनी, मुरादाबाद उo प्रo
(2) वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र जयवीर सिंह निवासी आदर्श कॉलोनी, मुरादाबाद उo प्रo
















Leave a Reply