जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस टीमें चला रही सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान ।

पौड़ी | जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमें प्रमुख मार्गों, जनपद के प्रवेश एवं निकास मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच करने के साथ ही बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं बिना सत्यापन निवास कर रहे व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाते हुए आपराधिक तत्वों की पहचान की जा सके । सड़क सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह मुस्तैद हैं पुलिस टीमें, चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव), तेज गति, लापरवाही एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों, चालकों की पहचान एवं संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग कर सतर्क निगरानी रखी जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *