चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकिंग के दौरान वाहन को रोक कर चेक किया गया तो शराब के नशे में ट्रक चलाते हुए चालक दीवान सिंह मलरोनी, निवासी मडमानले, थाना जाजरदेवल, जनपद पिथौरागढ़ को पकड़ा गया । चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा ट्रक संख्या UK03CA024 को सीज कर दिया गया ।
🚨 *चम्पावत पुलिस की अपील* :
🍺 शराब पीकर वाहन न चलाएं।
🚗 नशे में ड्राइविंग आपके साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी खतरे में डालती है।
🛑 यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित घर पहुंचें।
याद रखें – नशे में ड्राइविंग, जिंदगी से खिलवाड़!















Leave a Reply