चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन सत्यापन अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान किराये के मकानों में निवासरत व्यक्तियों एवं बाहरी क्षेत्रों से आकर रह रहे लोगों का सत्यापन किया गया तथा उनके आवश्यक विवरणों की जांच की गई | अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की पहचान एवं अभिलेखों का सत्यापन करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है । चम्पावत पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सभी मकान मालिकों से अपील है कि अपने मकानों में किरायेदार रखने से पूर्व उनका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
**चम्पावत पुलिस की अपील:**
सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। किरायेदारों का सत्यापन अवश्य कराएं, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने क्षेत्र को भी सुरक्षित बनाएं ।















Leave a Reply