उत्तराखंड | रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित चार्जिंग स्टेशन के पास से वादी गुड्डू पुत्र राजबीर सिंह, निवासी ग्राम कटोली, इस्लामपुर, थाना हुलासगंज, जनपद जहानाबाद, बिहार के 06 वर्षीय पुत्र आदित को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ले जाने के संबंध में थाना जीआरपी हरिद्वार में मु0अ0सं0-26/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक नीरज जोशी द्वारा की जा रही थी । पुलिस अधीक्षक रेलवेज, उत्तराखण्ड, हरिद्वार अरुणा भारती के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी अनुज आर्य के कुशल मार्गदर्शन में थाना जीआरपी हरिद्वार द्वारा गुमशुदा बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गैर-राज्य में दबिश दी गई तथा विभिन्न स्तरों पर सुरागरसी एवं पतारसी की गई । पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप गुमशुदा बालक आदित को लुधियाना, पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत बालक को अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति (CWC), हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा बाद में सकुशल उसके संरक्षक/चाचा मनीष कुमार पुत्र राजबीर सिंह, निवासी उपरोक्त के सुपुर्द किया गया । जीआरपी हरिद्वार पुलिस टीम द्वारा तत्परता, सूझबूझ एवं निरंतर प्रयासों से लगभग छह माह से लापता बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया। पुलिस की इस मानवीय पहल से एक परिवार की खुशियां वापस लौटी हैं तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है ।
06 माह पूर्व लापता 06 वर्षीय बालक पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद |















Leave a Reply