चम्पावत | रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन *मुख्याल स्तर से चलाये जा रहे अभियान के तहत में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना एवं चौकी पुलिस* द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर डबल हेलमेट के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठकर यात्रा करने वाली सवारी को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन एवं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया ।
*इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन एवं चालानी कार्यवाही भी की गई।*
📢 *चम्पावत पुलिस की आमजन से अपील*
– दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठी सवारी, दोनों अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें।
– हेलमेट पहनने के साथ उसकी स्ट्रैप अवश्य लॉक करें।
– निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
– यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
*चम्पावत पुलिस की अपील है कि डबल हेलमेट को केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी समझें।*
⚠️ *दोपहिया वाहन पर दोनों सवारियों के हेलमेट न पहनने की स्थिति में नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।*
*हेलमेट पहनें, सुरक्षित चलें — क्योंकि जीवन अनमोल है।
















Leave a Reply