चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थानाध्यक्ष लोहाघाट ओम प्रकाश के नेतृत्व में *थाना लोहाघाट पुलिस टीम* द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए NBW (गैर जमानती वारंट) मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धारा 106/291/324 BNS में वांछित वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रमेश चन्द्र भट्ट पुत्र लीलाधर भट्ट, निवासी ग्राम अमोड़ी, कोतवाली चम्पावत, जनपद चम्पावत।
जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चम्पावत पुलिस प्रतिबद्ध है ।















Leave a Reply