अवैध शराब तस्करी पर बनबसा पुलिस का प्रहार, 53 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । उक्त क्रम में थानाध्यक्ष बनबसा के नेतृत्व में बनबसा पुलिस टीम द्वारा बनखेत-फागपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान विकास कश्यप पुत्र भगवान दास, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 07, मीना बाजार, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 53 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब बरामद की गई । उक्त मामले में थाना बनबसा पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

चम्पावत पुलिस का संदेश: अवैध शराब एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। ऐसे अवैध कारोबार की सूचना हेल्पलाइन नं0-1933/पुलिस को देकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

*चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *