चम्पावत पुलिस ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर चलाया संयुक्त सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, दोपहिया वाहन पर चालक व सवारी दोनों के लिए हेलमेट पहनने की अपील ।

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक चम्पावत के दिशा-निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेंद्र सिंह कप्रवाण के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कोतवाली चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पीएलवी सदस्यों, परिवहन विभाग एवं चम्पावत पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए वाहन चालकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति दोनों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा हेलमेट की स्ट्रिप सही तरीके से लॉक करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई । अभियान के माध्यम से आमजन को सड़क दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए यातायात नियमों को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया ।

🚦 चम्पावत पुलिस की अपील

🔹 हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए पहनें।

🔹 दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाला, दोनों हेलमेट अवश्य पहनें।

🔹 हेलमेट की स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लॉक करें।

🔹 निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

🔹 शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

🔹 यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार के लिए सुरक्षित घर पहुंचें।

आपकी थोड़ी सी सावधानी, किसी परिवार की खुशियों को सुरक्षित रख सकती है।

चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *